Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे जलकर भुगतान काउंटर, 50% छूट का लाभ उठाने का मौका

शनिवार-रविवार को भी जारी रहेंगी निगम की सेवाएं, बकायादार उपभोक्ताओं से समय-सीमा से पहले भुगतान की अपील

शनिवार-रविवार को भी जारी रहेंगी निगम की सेवाएं, बकायादार उपभोक्ताओं से समय-सीमा से पहले भुगतान की अपील,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नगर निगम द्वारा जलकर के बकायादार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए संचालित विशेष जलकर राहत योजना का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अवकाश के दिनों में भी भुगतान सुविधा जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर शनिवार एवं रविवार को भी नगर निगम के कैश काउंटर तथा सुभाष चौक स्थित शिविर काउंटर खुले रहेंगे। इससे नौकरीपेशा सहित ऐसे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जो कार्यदिवसों में जलकर जमा करने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं।
विशेष राहत योजना के तहत पात्र जलकर उपभोक्ता कुल बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट का लाभ ले सकते हैं। निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि योजना की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद इस छूट का लाभ नहीं मिल सकेगा। ऐसे में बकायादार उपभोक्ता समय रहते जलकर का भुगतान कर 50 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!