Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
मध्य प्रदेश

नगर के सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का जायजा, कमियां दूर करने की कवायद तेज

नगर के सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का जायजा, कमियां दूर करने की कवायद तेज

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नगर निगम सीमा क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा स्कूलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारों की दिशा में कार्रवाई शुरू की गई है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर निगम अधिकारियों ने शहर के आधा दर्जन से अधिक शासकीय स्कूलों का निरीक्षण किया।
सहायक यंत्री आदेश जैन एवं उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी ने स्कूलों में पहुंचकर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय भवन, कक्षाओं की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित विद्यार्थियों से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
इन स्कूलों का हुआ निरीक्षण
निगम अधिकारियों ने शासकीय प्राथमिक शाला मंगलनगर, प्राथमिक शाला छपरवाह, प्राथमिक शाला बिलगांव, माध्यमिक विद्यालय एनकेजे, प्राथमिक विद्यालय कुठला, प्राथमिक विद्यालय पुरैनी एवं प्राथमिक शाला पहरुआ का निरीक्षण किया।
व्यवस्थाओं में सुधार के लिए बिंदु चिन्हित
निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर और कक्षाओं में आवश्यक सुधार एवं रखरखाव से जुड़े बिंदुओं को चिन्हित किया गया। अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन से चर्चा कर विद्यार्थियों की आवश्यकताओं तथा स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली।
कमियों के निराकरण पर रहेगा जोर
निगम प्रशासन का उद्देश्य नगर निगम सीमा क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों के आधार पर आवश्यक सुधार एवं रखरखाव की कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन का कहना है कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने से विद्यार्थियों को पठन-पाठन के लिए अनुकूल वातावरण मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!