Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

कटनी प्रकरण पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, सीएसपी के निलंबन के निर्देश

कानून व्यवस्था में लापरवाही और पद के दुरुपयोग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताई नाराजगी

कानून व्यवस्था में लापरवाही और पद के दुरुपयोग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताई नाराजगी,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनुचित दबाव अथवा पद के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कानून के अनुरूप निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
निष्पक्ष जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि शासकीय पद पर रहते हुए अधिकारों का दुरुपयोग या अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब मामले में प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई और निष्पक्ष जांच को लेकर नजरें बनी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!