Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

घर बैठे जलकर जमा करें, 50% छूट का उठाएं लाभ 10 सितंबर तक विशेष जलकर राहत योजना का लाभ लेने का अवसर, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध

घर बैठे जलकर जमा करें, 50% छूट का उठाएं लाभ
10 सितंबर तक विशेष जलकर राहत योजना का लाभ लेने का अवसर, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध,

विकास साहू कटनी न्यूज 24 

कटनी। वर्षों से बकाया जलकर की देनदारी से नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा विशेष जलकर राहत योजना लागू की गई है। योजना के तहत पात्र जलकर उपभोक्ता अपनी कुल बकाया राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत राशि पर मिलने वाली विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं। योजना की अवधि 10 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।
घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं भुगतान
जलकर उपभोक्ता अब निगम कार्यालय जाने के बजाय घर बैठे ऑनलाइन भी योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए एमपी ई-नगरपालिका पोर्टल पर जाकर अपने जलकर खाते की बकाया राशि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है और पात्रता के अनुसार 50 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जा सकता है।
इसके अलावा मोबाइल के माध्यम से भुगतान करने के लिए एमपी ई-नगरपालिका का नागरिक एप डाउनलोड कर जलकर की जानकारी प्राप्त करते हुए ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।
निगम कार्यालय और सुभाष चौक पर भी सुविधा
ऑनलाइन भुगतान के साथ ही नागरिकों के लिए नगर निगम कार्यालय, संबंधित जोन कार्यालय तथा सुभाष चौक स्थित काउंटर पर भी जलकर जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। उपभोक्ता निर्धारित अवधि में बकाया राशि जमा कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
पुरानी देनदारी खत्म करने का अवसर
नगर निगम परिषद के निर्णय के अनुसार लागू की गई इस योजना का उद्देश्य लंबे समय से जलकर बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है। योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को अपनी कुल बकाया राशि का 50 प्रतिशत जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में छूट का लाभ मिलेगा। इससे उपभोक्ताओं को पुरानी जलकर देनदारी समाप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
10 सितंबर से पहले उठाएं लाभ
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यह राहत योजना केवल 10 सितंबर 2026 तक प्रभावी है। इसलिए उपभोक्ता अपने जलकर खाते की बकाया राशि की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित अवधि में भुगतान करें और 50 प्रतिशत छूट का लाभ उठाते हुए अपनी पुरानी देनदारी समाप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!