Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कैमोर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, आगामी पर्वों को लेकर हुई चर्चा

कैमोर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, आगामी पर्वों को लेकर हुई चर्चा,

कैमोर। आगामी प्रमुख पर्व रक्षाबंधन, कजलिया एवं मिलाद-ए-उन्नबी को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाने के उद्देश्य से मंगलवार 25 अगस्त को शाम 4 बजे कैमोर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी पर्वों के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था, जल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस संबंध में आवश्यक सुझाव रखे।

बैठक में थाना प्रभारी आशीष शर्मा, सब इंस्पेक्टर दिनेश करोसिया, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते, उपाध्यक्ष संतोष केवट सहित नगर के विभिन्न धर्म प्रमुख, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, पत्रकार एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी ने आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने भी पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सभी से सहयोग की अपील की।

कटनी न्यूज 24 कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!