Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 पेटी अवैध देशी शराब के साथ अर्टिगा कार जब्त

बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 पेटी अवैध देशी शराब के साथ अर्टिगा कार जब्त

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अर्टिगा कार से 20 पेटी देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में बिलहरी पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक नवीन नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्रे रंग की अर्टिगा कार क्रमांक MP 21 CA 6921 को पकड़ा।
कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में 17 पेटी लाल मसाला एवं 3 पेटी सफेद प्लेन देशी शराब, कुल 20 पेटी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 98 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब परिवहन के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा, लेकिन चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने कार चालक यश काछी, पिता पप्पू काछी, उम्र 25 वर्ष, निवासी भट्टा मोहल्ला रंगनाथ, कटनी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से शराब परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा कार, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये है, सहित कुल 7 लाख 98 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस अब जब्त शराब के स्रोत और इसके संभावित नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में भी जांच कर रही है।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक नवीन नामदेव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, अखिलेश दीक्षित, आरक्षक उमाकांत तिवारी, लव उपाध्याय, सौरभ जैन एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!