बड़वारा में जुआ फड़ों पर पुलिस का शिकंजा, 8 जुआरी गिरफ्तार; ₹5 हजार बरामद

बड़वारा में जुआ फड़ों पर पुलिस का शिकंजा, 8 जुआरी गिरफ्तार; ₹5 हजार बरामद,
विकास साहू कटनी न्यूज 24
कटनी। जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर बड़वारा पुलिस ने कांबिंग गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ फड़ों में दबिश देकर आठ जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल 5 हजार रुपये की जुआ राशि भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 की रात कांबिंग गश्त के दौरान ग्राम रोहनिया में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुष्पराज कचेर (46), विनोद उर्फ रानू गुप्ता (42) और पंकज सोनी (26), सभी निवासी ग्राम रोहनिया, को जुआ खेलते पाए जाने पर उनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसी दौरान पुलिस टीम को ग्राम भुड़सा में भी जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिली। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने श्यामलाल कोल (35), राजभान रावत (25), दीपक कोल (27), बृजभान सिंह (39) और गुड्डा कोल (35) को पकड़ा। इनमें श्यामलाल कोल ग्राम सकरीगढ़ निवासी है, जबकि अन्य आरोपी ग्राम भुड़सा के निवासी बताए गए हैं। सभी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने दोनों स्थानों से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री के साथ कुल ₹5,000 की नगदी बरामद की है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, सउनि मोनेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, सतेन्द्र सिंह एवं रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक पवनराज एवं वीरेन्द्र चढ़ार तथा आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, गौरीशंकर राजपूत और बृजलाल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




