टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

विधायक और कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का निरीक्षण

मरीजों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

विधायक और कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का निरीक्षण, मरीजों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के दिये निर्देश,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल एवं कलेक्टर आशीष तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर एवं वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार उपस्थित रहे।

मरीजों को मिले बेहतर उपचार की सुविधा

कलेक्टर आशीष तिवारी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले सभी मरीजों को पर्याप्त एवं समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। मरीजों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!