Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

खदान क्षेत्रों में हरियाली की मुहिम तेज, बड़े पैमाने पर हुआ पौधारोपण

खदान क्षेत्रों में हरियाली की मुहिम तेज, बड़े पैमाने पर हुआ पौधारोपण,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। पर्यावरण संरक्षण और खनन क्षेत्रों को सुरक्षित एवं हरित बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग के मार्गदर्शन में जिले की संचालित चूना पत्थर खदानों के आसपास सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम पूंछी एवं विस्तरा में एन.एम. दुबास कंपनी द्वारा संचालित चूना पत्थर खदानों के आसपास सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर पौधारोपण कराया गया। वहीं ननवारा-बड़ारी क्षेत्र में स्थित चूना पत्थर खदानों के आसपास श्री राजकिशोर अग्रवाल कंपनी द्वारा भी सघन वृक्षारोपण किया गया।
ग्रामीणों को नि:शुल्क बांटे फलदार और छायादार पौधे
प्रशासन द्वारा खदान क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को भी पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल की गई है। इसके तहत ग्रामीणों को फलदार एवं छायादार पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। ग्रामीणों से पौधों को अपने घरों, खेतों और आसपास के क्षेत्रों में रोपित कर उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई।
सभी खदान संचालकों को दिए गए निर्देश
मानसून सत्र के दौरान जिले की सभी संचालित खदानों के आसपास हरियाली सुनिश्चित करने के लिए अन्य खदान संचालकों को भी अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन का उद्देश्य खनन गतिविधियों के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, खदान क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और जिले के हरित आवरण में वृद्धि करना है। प्रशासन द्वारा खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए इस तरह की गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!