Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

चालीहा पर्व को लेकर कटाये घाट का महापौर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

चालीहा पर्व को लेकर कटाये घाट का महापौर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश,

विकास साहू कटनी न्यूज 24 

कटनी, 20 अगस्त। चालीहा पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा और घाट की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर बुधवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कटाये घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट परिसर और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों को पर्व के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महापौर ने अधिकारियों से कहा कि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाट पहुंचने की संभावना है। ऐसे में घाट परिसर में नियमित सफाई के साथ कचरे का तत्काल उठाव कराया जाए। उन्होंने घाट क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था की भी जांच कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर बनी रहे।
नदी और घाटों की स्वच्छता में नागरिकों की भूमिका अहम
निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों से नदी और घाटों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदियां जीवनदायिनी हैं और इन्हें स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखना नगर निगम के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों के दौरान नदी अथवा घाट में कचरा न डालें तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। महापौर ने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े हैं, इसलिए धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
महापौर ने संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, सुमन राजू माखीजा, पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव, पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!