Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य एम. किड़ो को दी भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट विद्यालय परिवार ने किया सम्मान

सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य एम. किड़ो को दी भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट विद्यालय परिवार ने किया सम्मान,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी।माधवनगर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में सोमवार, 31 अगस्त को प्राचार्य श्री एम. किड़ो के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय परिवार के साथ मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं लिपिक संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री किड़ो को भावभीनी विदाई दी।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री एम. किड़ो का फूलमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए विद्यालय के विकास, शैक्षणिक व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के हित में उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि श्री किड़ो का कार्यकाल ज्ञान, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की मिसाल रहा। सरल एवं सहज व्यवहार के चलते उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच विशेष सम्मान अर्जित किया।
विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का दिया संदेश
विद्यालय परिवार की ओर से कहा गया कि श्री एम. किड़ो के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी का महत्व समझने का अवसर मिला। विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों एवं विकास कार्यों में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
विदाई समारोह में भावुक माहौल के बीच विद्यालय परिवार ने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल शासकीय सेवा से विदाई है, बल्कि वर्षों के आत्मीय संबंधों और यादों से नहीं। श्री किड़ो का मार्गदर्शन एवं उनके द्वारा विद्यालय के लिए किए गए कार्य सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने श्री एम. किड़ो के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्राचार्य  पाठक एवं श्रीमती कल्पना मिश्रा की अध्यक्षता रही। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी तथा मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं लिपिक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संध्या बेन, रामपद तिवारी, रमेश सिंह, समिधा त्रिपाठी, रामवती तुड़हा, डॉ. परवीन खान, वर्षा गौतम, रूबी भोजक, सपना मिश्रा, नेहा, राजीव रंजन, विक्रम, असीम, आभा गौतम, नेहा सोनी, रानी बरकड़े, शैलेंद्र पटेल, शेखर पाठक, शैलबाला मैथ्यूज, रामसिंह बागरी, विजय कर, विनीत, उमेश लोधी, जग्गू सिंह, हर्षिता परोहा, तृप्ति परोहा, विवेक तिवारी, मनोज श्रीवास, अजीमुद्दीन शाह, अशोक ऊरमालिया, बरखा, निधि ठाकुर, अखिलेश कुमारी, मनीषा चौधरी, अनूप पांडेय, नारायण मिश्रा, अश्विनी विश्वकर्मा, दीपक श्रीवास्तव, रोहित बर्मन, प्रदीप रजक, रामेश्वर बर्मन, विजय कोल, अमर बर्मन, राजेंद्र, कमलेश बर्मन, सुभाष महोबिया, बी.डी. बाजपेई सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!