दिल्ली NCRमध्य प्रदेश

पक्के घर से मजबूत हो रहा गरीब परिवारों का भविष्य, पीएम आवास योजना बनी सहारा विधायक संजय सतेंद्र पाठक 

Katni

पक्के घर से मजबूत हो रहा गरीब परिवारों का भविष्य, पीएम आवास योजना बनी सहारा विधायक संजय सतेंद्र पाठक ,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से देशभर में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के अपने पक्के घर का सपना लगातार साकार हो रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत का अवसर दिया जा रहा है।
विजयराघवगढ़ विधायक संजय सतेंद्र पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल घर उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। पक्का मकान मिलने से परिवारों को मौसम की परेशानियों से राहत के साथ-साथ जीवन में स्थायित्व भी मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र परिवार के सिर पर पक्की छत हो। इसी दिशा में लगातार आवास निर्माण को गति दी जा रही है। योजना से लाभान्वित परिवारों के जीवन में आए बदलाव इस पहल की सफलता को दर्शाते हैं।
विधायक संजय पाठक ने कहा कि हर परिवार का अपना पक्का घर हो, यही सरकार की प्राथमिकता है, और प्रधानमंत्री आवास योजना इस संकल्प को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!