वंदे मातरम् के सम्मान में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला कैंडिल मार्च

✍️राजेश कुमार तिवारी
कटनी। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रविवार को कटनी शहर में कैंडिल मार्च निकाला गया। स्टेशन चौराहे से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रगीत के सम्मान का संकल्प लिया।
कैंडिल मार्च के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के समर्थन में नारे लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने वाला गीत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा कथित तौर पर अनादरपूर्ण व्यवहार किया गया।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ी भावना का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति देशभक्ति से जुड़ी हर बात का विरोध करने की रही है।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी या व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कैंडिल मार्च में वरिष्ठ नेता पीतांबर टोपनानी, रामरतन पायल, मृदुल मिश्रा, श्याम निषाद, सुनील उपाध्याय, रवि खरे, अम्बरीष वर्मा, आशीष गुप्ता बाबा, अंकिता तिवारी, ऋचा गेलानी, सपना सरावगी, वागीश आनंद, सचिन तिवारी, मनीष दुबे, संदीप दुबे, यज्ञदत्त मिश्रा, सत्यनारायण अग्रहरि, मृदुल द्विवेदी, ललित जायसवाल, अवकाश जायसवाल, कौशलेश मिश्रा, श्रीराम पटेल, ओमी अहिरवार, वेंकटेश मिश्रा, अनुराग त्रिसोलिया, विमल साहू, मयंक गुप्ता, दीपक तिवारी, आशीष मिश्रा, महेश होतवानी, अमित दुर्गानी, राजेश डोडानी, प्रदीप उपाध्याय, अक्षय श्रीवास्तव, पारस जैन, राघवेंद्र खरे, आशु पटवा, अभिषेक विश्वकर्मा, अविनाश गुप्ता, शुभ सोनी, सचिन निषाद, हर्षित पटेल, आदि जैन, सिद्धांत जैन और हर्षप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




