टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

दद्दा धाम में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने किए दर्शन, वृद्धाश्रम में बांटे फल

Katni

दद्दा धाम में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने किए दर्शन, वृद्धाश्रम में बांटे फल,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ कटनी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दद्दा धाम पहुंचकर पूज्य गुरुदेव पंडित देव प्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ की समाधि स्थल एवं मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दद्दा जी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा श्रीकृष्ण वृद्धाश्रम में सेवा गतिविधि आयोजित की गई। सदस्यों ने वृद्धजनों को फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, महापौर प्रीति संजीव सूरी, सुरेश सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज नौगरहिया, नवीन मोटवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!