Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जर्जर भवनों पर नगर निगम का शिकंजा, बरही रोड पर भवन डिस्मेंटल की कार्रवाई शुरू

जर्जर भवनों पर नगर निगम का शिकंजा, बरही रोड पर भवन डिस्मेंटल की कार्रवाई शुरू,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 8 सितंबर। बारिश के दौरान जर्जर भवनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को गुरुनानक वार्ड स्थित बरही रोड पर एक अत्यंत जर्जर भवन को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
पुराना ट्रैफिक क्षेत्र के सामने बरही रोड स्थित इस जर्जर भवन को नगर निगम की टीम ने जेसीबी, हाइड्रा सहित अन्य संसाधनों की मदद से डिस्मेंटल करना शुरू किया। निगम प्रशासन के अनुसार भवन काफी समय से जर्जर अवस्था में था और इसके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई थी।
निगम अधिकारियों के मुताबिक भवन को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। तकनीकी जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद भवन को जर्जर घोषित किया गया था। संबंधित भवन स्वामी को नोटिस जारी करने सहित नियमानुसार कार्रवाई के बाद अब इसे हटाने का निर्णय लिया गया है।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भवन डिस्मेंटल की कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बैरिकेडिंग कर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, वहीं यातायात को भी डायवर्ट किया गया है।
नगर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर अनुज्ञा शाखा और अतिक्रमण दस्ते की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई की निगरानी कर रही है।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि कार्रवाई पूरी होने तक इस मार्ग से आवागमन करने से बचें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें।
जर्जर भवन को हटाने की कार्रवाई पूरी होने तक मौके पर निगम का अमला तैनात रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!