Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सेवा संकल्प यात्रा का कटनी में जोरदार स्वागत, स्वच्छता और पौधारोपण से दिया सेवा का संदेश

वाराणसी से बड़नगर तक बाइकर्स के साथ निकली यात्रा का बडेरा से स्लीमनाबाद तक हुआ स्वागत

चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को मिले उत्कृष्टता प्रमाण पत्र, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के सोमवार, 21 सितंबर को कटनी जिले में प्रवेश करने पर विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। बडेरा से स्लीमनाबाद तक यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से बाइकर्स समूह का आत्मीय स्वागत किया। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के सेवा कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।
यात्रा के कटनी जिले में प्रवेश के अवसर पर मैहर मार्ग से लेकर विभिन्न स्थानों पर वृहद स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। चाका बायपास, पन्ना मोड़, चांडक चौक, बरगवां और स्लीमनाबाद सहित कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा में शामिल बाइकर्स का स्वागत किया।
यात्रा के दौरान गुलवारा स्थित नगर वन में वृहद पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। आयोजकों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया।
झिंझरी स्थित सांदीपनि विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों ने अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकास से जुड़े विषयों को प्रदर्शित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इसके बाद जबलपुर बायपास स्थित कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं, स्लीमनाबाद में युवाओं को नशामुक्ति का संदेश देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई। ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद कर सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
सेवा संकल्प यात्रा के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अक्षय श्रीवास्तव, एसडीएम कटनी जितेंद्र पटेल, जनपद पंचायत कटनी के सीईओ प्रदीप सिंह, आकाश नीरज, तहसीलदार ग्रामीण अतुलेश सिंह तथा जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!