Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सुभाष चौक की 40 फीट ऊंची दही हांडी पर जबलपुर के गोविंदाओं का कब्जा, विधायक संजय पाठक ने दी 51 इनामी राशि

कटनी-जबलपुर के गोविंदाओं के बीच जोरदार मुकाबला, रात 12 बजे टूटी मटकी

कटनी-जबलपुर के गोविंदाओं के बीच जोरदार मुकाबला, रात 12 बजे टूटी मटकी,

विकास साहू कटनी न्यूज 24 

कटनी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले रविवार को श्री बधाई उत्सव कमेटी के द्वारा कटनी में आयोजित होने वाले दधिकांदो महोत्सव पर सुभाष चौक कटनी दही हांडी समिति द्वारा बंधी गई 40 फीट ऊंची मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कटनी और जबलपुर से पहुंची गोविंदाओं की टीमों ने उत्साह और रोमांच से भरपूर प्रदर्शन किया इस दौरान विधायक संजय पाठक दोनों ही प्रतिभागी टीमों का उत्साह वर्धन करते रहे।

40 फीट की ऊंचाई पर लटकी मटकी को फोड़ने के लिए दोनों टीमों ने कई प्रयास किए। एक के बाद एक प्रयासों के बीच मौके पर मौजूद लोगों में उत्साह और रोमांच बना रहा। आखिरकार जबलपुर से आई गोविंदाओं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 फीट ऊंची मटकी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भक्ति गीत गायक मनीष अग्रवाल की टीम ने भक्ति से भरे गानों से झूमने और नाचने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक रहे। उन्होंने विजेता गोविंदा टीम को 51 हजार रुपये की इनामी राशि एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अवकाश जायसवाल, कार्यक्रम के संयोजक नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, युवा मोर्चा के मृदुल मिश्रा, पारस जैन,नगर निगम के पार्षद गण रात 12 बजे तक हजारों की तादात में श्रद्धालु एवं नगरवासियों के साथ मौजूद रहे।

दही हांडी प्रतियोगिता के दौरान पूरा सुभाष चौक श्रीकृष्ण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। गोविंदाओं के जोश और मटकी फोड़ने के रोमांच ने उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!