Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जन्माष्टमी को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

जन्माष्टमी को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर कटनी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख मंदिरों, आयोजन स्थलों और जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी अजाक सुश्री शिवा पाठक ने लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री सत्य नारायण मंदिर सहित अन्य प्रमुख आयोजन स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर संभावित भीड़ एवं यातायात दबाव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण और आवश्यक सुरक्षा इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे लेकर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने आयोजन मंडल के पदाधिकारियों से भी चर्चा कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की। साथ ही महोत्सव को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अनूप सिंह, निरीक्षक एवं थाना प्रभारी यातायात, सुरेंद्र शर्मा निरीक्षक, शशिभूषण दुबे एवं किशोर कुमार द्विवेदी सहित आयोजन मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना और शांतिपूर्ण वातावरण में धार्मिक आयोजन संपन्न कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!