टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कांग्रेस सोशल मीडिया संगठन में शशांक गुप्ता गोलू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, तीन जिलों का बनाया गया क्लस्टर प्रभारी

Katni

कांग्रेस सोशल मीडिया संगठन में शशांक गुप्ता गोलू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, तीन जिलों का बनाया गया क्लस्टर प्रभारी,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग द्वारा संगठनात्मक विस्तार और आगामी अभियानों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्लस्टर प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में कटनी निवासी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता गोलू को सतना, शहडोल और सिंगरौली जिले का क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार तथा प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष चंचलेश व्यास के नेतृत्व में की गई है।

शशांक गुप्ता गोलू को तीन महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी मिलने से कटनी सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनकी प्रमुख जिम्मेदारी संबंधित जिलों में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करना, जनहित से जुड़े मुद्दों को डिजिटल माध्यमों पर प्रभावी ढंग से उठाना और कांग्रेस की विचारधारा एवं पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।

नई जिम्मेदारी मिलने पर शशांक गुप्ता गोलू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं अपने नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशु के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

शशांक गुप्ता गोलू को नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेसजनों एवं समर्थकों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!