Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्रों में कृष्णमय हुआ जन्माष्टमी उत्सव

बाल गोपाल के रूप में सजे बच्चों ने मनमोहा, माताओं के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

आंगनबाड़ी केंद्रों में कृष्णमय हुआ जन्माष्टमी उत्सव,बाल गोपाल के रूप में सजे बच्चों ने मनमोहा, माताओं के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह, उमंग और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
जन्माष्टमी के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कई केंद्रों पर बच्चे बाल गोपाल और नटखट कन्हैया के रूप में नजर आए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित गतिविधियों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की माताओं ने कृष्ण भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। माताओं और बच्चों ने मिलकर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया तथा भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी लीलाओं से जुड़े प्रसंगों को आनंदपूर्वक साझा किया।
आयोजन के दौरान बच्चों को विशेष पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं को बच्चों के पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ विकास के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही बच्चों के दैनिक भोजन में पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
जन्माष्टमी का यह आयोजन आंगनबाड़ी केंद्रों में संस्कार, संस्कृति, भक्ति और सुपोषण का संदेश लेकर आया। पर्व के माध्यम से जहां बच्चों को भारतीय संस्कृति और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से परिचित कराया गया, वहीं उनके स्वस्थ एवं समग्र विकास के प्रति अभिभावकों को भी जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!