Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

बारिश के बीच जलजमाव से निपटने निगम अलर्ट, कंट्रोल रूम से हो रही शिकायतों की मॉनिटरिंग

बारिश के बीच जलजमाव से निपटने निगम अलर्ट, कंट्रोल रूम से हो रही शिकायतों की मॉनिटरिंग

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच जलजमाव और वर्षा जनित समस्याओं से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखा है। कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों को तत्काल संबंधित अमले तक पहुंचाया जा रहा है, जिसके बाद मैदानी टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए जल निकासी और सफाई की कार्रवाई कर रही है।
नगर निगम कार्यालय में संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। जलभराव, नालियों में अवरोध, जल निकासी बाधित होने सहित बारिश से जुड़ी शिकायतें प्राप्त होते ही संबंधित वार्ड की टीम, स्वास्थ्य अमले और बाढ़ नियंत्रण दल को सूचना दी जा रही है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर समस्या के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जल निकासी पर विशेष जोर
लगातार बारिश के चलते शहर के जलजमाव वाले क्षेत्रों में निगम का मैदानी अमला सक्रिय है। जल निकासी में बाधा बनने वाले नालियों और नालों के अवरोध को दूर करने के साथ जरूरत वाले स्थानों पर सफाई एवं पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है। निगम प्रशासन का कहना है कि बारिश के दौरान नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए जलजमाव वाले स्थानों की लगातार निगरानी की जा रही है।
शिकायत मिलते ही भेजी जा रही टीम
बाढ़ नियंत्रण कक्ष में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अमले को भेजा जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा मैदानी अमले को निर्देशित किया गया है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर समस्या का परीक्षण करें और आवश्यकतानुसार तत्काल जल निकासी एवं सफाई की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
नागरिक इस नंबर पर दें सूचना
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान कहीं जलभराव, नाली में अवरोध अथवा जल निकासी से संबंधित समस्या दिखाई देने पर तत्काल बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07622-231772 पर सूचना दें। निगम के अनुसार प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित टीम को मौके पर भेजकर समस्या के शीघ्र निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से बारिश के दौरान सतर्क रहने और जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!