Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अवैध महुआ शराब के खिलाफ बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब जब्त

250 किलो महुआ लाहन मौके पर किया नष्ट, तीन महिलाओं के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

250 किलो महुआ लाहन मौके पर किया नष्ट, तीन महिलाओं के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कटनी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी बिलहरी पुलिस ने ग्राम करहिया में कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब का कारोबार करने वाली तीन महिलाओं के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। वहीं, करीब 250 किलो महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दहिया के नेतृत्व में चौकी बिलहरी प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को प्रातः भ्रमण के दौरान चौकी बिलहरी क्षेत्र के ग्राम कैमोरी, घुघरा एवं करहिया में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की सूचना पर संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। ग्राम करहिया में पुलिस टीम ने द्विजी बाई पति लाला नरगाड़िया (40 वर्ष), दुलारी सनोरिया पति संदीप सनोरिया (40 वर्ष) एवं रुकमणी सनोरिया पति रोहित सनोरिया (40 वर्ष) के ठिकानों पर कार्रवाई की।
दबिश के दौरान तीनों के कब्जे से कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 250 किलो महुआ लाहन मिला, जिसे पुलिस टीम ने मौके पर नष्ट कर दिया। मामले में तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने ग्रामीणों को अवैध शराब एवं नशे से दूर रहने की समझाइश देते हुए अवैध शराब का निर्माण या बिक्री करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका
उक्त कार्रवाई में चौकी बिलहरी प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव, प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता, अखिलेश दीक्षित, आरक्षक उमाकांत तिवारी, सौरभ जैन, दिल्केश्वर सिंह एवं लव उपाध्याय की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!