Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

आधी रात जरूरतमंद बच्ची के लिए आरक्षक बना जीवनदाता

कटनी। पुलिस चौकी झिंझरी में पदस्थ आरक्षक संजय यादव ने मानवता की मिसाल पेश की। रात्रि करीब 2:30 बजे शासकीय अस्पताल में एमएलसी के सिलसिले में पहुंचे आरक्षक को पता चला कि एक मासूम बच्ची को तत्काल रक्त की आवश्यकता है और उसके परिजन परेशान हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक संजय यादव ने बिना देर किए स्वयं रक्तदान किया। उनके इस मानवीय कदम से बच्ची के परिजनों को बड़ी राहत मिली। परिजनों ने आरक्षक संजय यादव का आभार जताते हुए कटनी पुलिस के इस सेवाभावी प्रयास की सराहना की।

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!