Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, बीमार बुजुर्ग दंपत्ति का खुद थामा हाथ

अम्मा-दादा को डॉक्टर कक्ष तक लेकर गए कलेक्टर आशीष तिवारी, इलाज के साथ बीपीएल कार्ड बनवाने के दिए निर्देश

अम्मा-दादा को डॉक्टर कक्ष तक लेकर गए कलेक्टर आशीष तिवारी, इलाज के साथ बीपीएल कार्ड बनवाने के दिए निर्देश,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 27 अगस्त। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत गुरुवार को कन्हवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी का संवेदनशील और मानवीय रूप देखने को मिला। स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचे वृद्ध दंपत्ति को देखकर कलेक्टर उनके पास पहुंचे और आत्मीयता से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने दोनों बुजुर्गों को स्वयं डॉक्टर के कक्ष तक पहुंचाया और स्वास्थ्य परीक्षण पूरा होने तक उनके साथ मौजूद रहे।
बुजुर्ग दंपत्ति के इलाज की ली जानकारी
कन्हवारा निवासी 60 वर्षीय सोनाबाई कोरी और 65 वर्षीय हरिदास कोरी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। कलेक्टर ने चिकित्सकों से सोनाबाई की बीमारी के संबंध में जानकारी ली और उनके पति हरिदास कोरी के स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा।
चिकित्सकों ने बताया कि सोनाबाई को काफी समय से बुखार आने के साथ हड्डियों से संबंधित परेशानी है, जबकि हरिदास कोरी भी हड्डियों की समस्या से पीड़ित हैं। कलेक्टर ने दोनों के बेहतर स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बीपीएल कार्ड बनवाने के निर्देश
कलेक्टर ने बुजुर्ग दंपत्ति की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पटवारी को उनके बीपीएल कार्ड की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्रता के अनुसार दंपत्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
टीबी पीड़ित महिला के पोषण पर भी दिया जोर
स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ पहुंची एक टीबी पीड़ित महिला से भी कलेक्टर ने बातचीत की। उन्होंने महिला से निःशुल्क दवाइयों की उपलब्धता और नियमित सेवन के संबंध में जानकारी ली।
महिला के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह को पोषण आहार किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही महिला के डेढ़ वर्षीय बच्चे का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देशित किया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को उपचार के साथ शासन की पात्र योजनाओं का लाभ भी मिले, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम कटनी जितेन्द्र पटेल, तहसीलदार अजीत तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!