Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जोश

अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, खुली जीप में सवार होकर परेड का किया निरीक्षण

अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, खुली जीप में सवार होकर परेड का किया निरीक्षण,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को झिंझरी स्थित पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल में अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
रिहर्सल के दौरान सशस्त्र बल द्वारा हर्ष फायर किया गया। इसके बाद जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के दलों ने अनुशासित तरीके से मार्चपास्ट करते हुए अतिथि को सलामी दी। परेड के उपरांत अपर कलेक्टर ने विभिन्न दलों के प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया।
मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास किया।
15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम बहोरीबंद प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार नगर अजीत तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पांडे, रक्षित निरीक्षक संध्या सिंह, सहायक संचालक शिक्षा राजेश अग्रहरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!