कैमोर में स्वर्ण समाज की बैठक आयोजित, UGC रोल बैक आरक्षण संशोधन को लेकर तैयार की रणनीति

कैमोर में स्वर्ण समाज की बैठक आयोजित, UGC रोल बैक आरक्षण संशोधन को लेकर तैयार की रणनीति,
श्याम गुप्ता कटनी न्यूज 24
कटनी कैमोर। विगत दिवस कैमोर के मुरलीधर मंदिर प्रांगण में स्वर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वर्ण समाज के बड़ी संख्या में लोगों सहित प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य कैमोर में स्वर्ण समाज को सक्रिय एवं संगठित करना तथा संपूर्ण भारत में आरक्षण के खिलाफ चल रहे विभिन्न आंदोलनों में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।बैठक के दौरान UGC के प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर समाज के सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। उपस्थित जनों ने इस विषय पर अपनी चिंताएं एवं विचार रखे और समाज की ओर से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने पर जोर दिया।बैठक में UGC रोल बैक की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने की रणनीति भी तैयार की गई। आगामी दिनों में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराने तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समाज की एकजुटता बनाए रखने और सामाजिक मुद्दों पर संगठित होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया




