Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर की नजर, मासिक निरीक्षण में जांचीं व्यवस्थाएं

ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर की नजर, मासिक निरीक्षण में जांचीं व्यवस्थाएं,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित अभिरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन सदन पहुंचकर ईवीएम वेयरहाउस एवं स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सील, अभिलेखों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा एवं रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत ईवीएम वेयरहाउस को पुनः सीलबंद किया गया।कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों और प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मासिक निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित अभिरक्षा के साथ निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनाए रखना है।
निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रतिनिधि दीपक तिवारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) कुंवर सौरभ सिंह, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डी.सी. राम, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग मेघा मौर्य, सहायक कोषालय अधिकारी भामा शाह सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!