Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

छात्रों के साथ पंगत में बैठे विधायक और कलेक्टर, स्वतंत्रता दिवस पर विशेष भोज में हुए शामिल

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज से 

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निषाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वेंकट वार्ड में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत विशेष भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल और कलेक्टर आशीष तिवारी ने विद्यार्थियों के साथ पंगत में बैठकर मध्यान्ह भोजन किया।
विशेष भोज में विद्यार्थियों को पूरी, आलू-गोभी-टमाटर की सूखी सब्जी, मटर-पनीर की सब्जी, पुलाव, अचार, पापड़, सलाद, बूंदी का लड्डू और चावल की खीर परोसी गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ भोजन कर उनके साथ आत्मीय संवाद भी किया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया संवाद
विशेष भोज के बाद कलेक्टर आशीष तिवारी ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और स्कूल से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके गांवों के नाम और किसी प्रकार की समस्या के संबंध में भी पूछा। विद्यार्थियों ने पढ़ाई की अच्छी व्यवस्था होने की बात कही और किसी विशेष समस्या से इनकार किया।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है, इसलिए विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहें।
कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, एसडीएम बहोरीबंद एवं डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, तहसीलदार नगर अजीत तिवारी, तहसीलदार ग्रामीण अतुलेश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पांडेय, डीपीसी प्रेमनारायण तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!