टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर,
कटनी। जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात महिला निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत की छत पर पहुंच गई और कुछ देर बाद वहां से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला को निर्माणाधीन भवन की छत पर देखकर अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने महिला को नीचे नहीं कूदने के लिए समझाने का प्रयास किया। कुछ लोग उसे बचाने के लिए इमारत की ओर भी पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही महिला ने छत से छलांग लगा दी।
हादसे के बाद अस्पताल स्टाफ और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर महिला की पहचान और उसके निर्माणाधीन भवन की छत तक पहुंचने के कारणों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, महिला के होश में आने के बाद घटना से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकती हैं।

राजेश कुमार तिवारी 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!