वर्षी मेले की तैयारियों को लेकर महापौर ने किया स्थल निरीक्षण
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। आगामी वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने निगम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मेला समिति के सदस्यों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महापौर ने मेला स्थल का भ्रमण कर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन और यातायात प्रबंधन सहित अन्य नागरिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं।
महापौर ने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा मेले के दौरान नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महापौर ने श्रद्धालुओं से भी नगर निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त प्रियंका झरिया, एमआईसी सदस्य सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद विनोद लाला यादव, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल सहित मेला समिति के सदस्य और निगम कर्मचारी मौजूद रहे।




