टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
अनंत चतुर्दशी पर मांस बिक्री के प्रतिबंध का उल्लंघन, दो दुकानों पर कार्रवाई
Katni

अनंत चतुर्दशी पर मांस बिक्री के प्रतिबंध का उल्लंघन, दो दुकानों पर कार्रवाई,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। अनंत चतुर्दशी पर्व के मद्देनजर मांसाहारी पदार्थों के क्रय-विक्रय पर लगाए गए प्रतिबंध के उल्लंघन पर नगर निगम प्रशासन ने मिशन चौक स्थित दो मीट दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की।
निगम स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान न्यू गोल्डन एग्ज एंड चिकन सेंटर और इंडियन एग्ज एंड चिकन सेंटर के संचालकों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही दोनों दुकानों को बंद कराया गया।
निगम अमले ने दुकान संचालकों को शासन के निर्देशों और निर्धारित नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यवसायियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




