Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी-कैमोर मार्ग पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 वाहनों की जांच

बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही यात्री बस जब्त, 13 स्कूल वाहनों की भी हुई जांच

बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही यात्री बस जब्त, 13 स्कूल वाहनों की भी हुई जांच,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। यात्री और स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने कटनी-कैमोर मार्ग पर सघन जांच अभियान चलाया। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान 13 स्कूल वाहनों और 17 यात्री वाहनों समेत कुल 30 वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, बीमा, टैक्स भुगतान सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की गई। वहीं स्कूल वाहनों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों और आवश्यक व्यवस्थाओं को भी परखा गया।
इसी दौरान यात्री बस क्रमांक MP20 ZW 1291 नियमों के विपरीत संचालित मिली। बस का वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र नहीं था और जून माह से वाहन का टैक्स भी जमा नहीं किया गया था। अनियमितता मिलने पर परिवहन विभाग ने बस को जब्त कर कुठला थाना परिसर में खड़ा कराया।
बिना फिटनेस और टैक्स के वाहनों पर होगी कार्रवाई
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने वाहन संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फिटनेस, परमिट, बीमा और टैक्स सहित सभी जरूरी दस्तावेज अद्यतन रखें। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
परिवहन विभाग ने साफ किया है कि यात्रियों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जिले के अलग-अलग मार्गों पर वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!