Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

एल्डरमैन ने ली शपथ, जनहित और नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प

Katni

राजेश कुमार तिवारी 

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी के नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त एल्डरमैन ने विधिवत शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक संदीप जायसवाल एवं धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित वरिष्ठ नेता रामरतन पायल, पीतांबर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव तथा भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नामनिर्दिष्ट पार्षदों को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि एल्डरमैन जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाएंगे और अपने दायित्वों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!