टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

नवरात्रि पर्व को लेकर कुठला थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने की अपील

Katni

नवरात्रि पर्व को लेकर कुठला थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने की अपील,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24

कटनी। आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को थाना कुठला में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दाहिया सहित क्षेत्र के 80 से 100 गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों ने सहभागिता की।

बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना, पंडालों की सुरक्षा, धार्मिक आयोजनों और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन द्वारा निर्धारित नियमों और आवश्यक अनुमतियों के अनुरूप किया जाए। जुलूस, गरबा एवं अन्य आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा दुर्गा पंडालों में पर्याप्त प्रकाश और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने से बचने की अपील की। साथ ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा किसी भी विवाद, असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई।

बैठक के अंत में उपस्थित नागरिकों एवं दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों से शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!