Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सेवा संकल्प की भावना से जुड़ने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, उत्कृष्ट विद्यालय में लगी चित्रकला प्रदर्शनी

कटनी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर, कटनी में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से सेवा, समाज और सकारात्मक सोच से जुड़े संदेशों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पीतांबर टोपनानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य श्रीमती संध्या बेन ने की, जबकि पालक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिओम गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि पीतांबर टोपनानी ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मक प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य और महत्व पर अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक डॉ. रामपद तिवारी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेवा की भावना को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों ने सेवा संकल्प की शपथ भी ली। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी समिधा त्रिपाठी, रामवती तुड़हा, सपना मिश्रा, राजीव रंजन, आभा गौतम, जग्गू सिंह, अखिलेश कुमारी, तृप्ति परोहा, निधि ठाकुर, पूर्णेश उइके, विवेक तिवारी, अनूप पांडेय, रोहित बर्मन, प्रदीप, अमर, विजय एवं रामेश्वर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!