Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अमीरगंज में 138 पाव अवैध देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

किशोर के साथ शराब बेचने की फिराक में था आरोपी, फरार सुशील यादव की तलाश जारी

किशोर के साथ शराब बेचने की फिराक में था आरोपी, फरार सुशील यादव की तलाश जारी,

लखन प्यासी कटनी न्यूज 24 

कटनी। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ माधवनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमीरगंज तालाब के पास से 138 पाव देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से 25 वर्षीय मोहित बर्मन को गिरफ्तार किया, जबकि उसके साथ मौजूद किशोर बालक को भी कार्रवाई में शामिल किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर की रात अमीरगंज में मारपीट की घटना के बाद पुलिस आरोपी सुशील यादव और उसके साथियों की तलाश में सघन अभियान चला रही थी। इसी दौरान अमीरगंज तालाब के पास मोहित बर्मन अपने साथी किशोर बालक के साथ शराब बेचने की फिराक में मिला।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 105 पाव देशी प्लेन और 33 पाव लाल मसाला शराब, कुल 138 पाव, जिसकी अनुमानित कीमत 14,460 रुपये है, बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने शराब फरार आरोपी सुशील यादव द्वारा बेचने के लिए उपलब्ध कराना बताया। पुलिस ने मामले में धारा 34(1) आबकारी एक्ट एवं 49 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी सुशील यादव की तलाश शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राहुल सिंह तथा आरक्षक लोकेन्द्र, मणि सिंह, नवीन शुक्ला, ओमकार सिंह और नंदन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!