महापौर जनसुनवाई में सीधे सुनी जाएंगी शहरवासियों की समस्याएं
22 सितंबर को नगर निगम कार्यालय में लगेगी जनसुनवाई, सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक नागरिक रख सकेंगे अपनी बात

22 सितंबर को नगर निगम कार्यालय में लगेगी जनसुनवाई, सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक नागरिक रख सकेंगे अपनी बात,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नगर निगम कार्यालय में मंगलवार, 22 सितंबर को महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रख सकेंगे।
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके। नगर निगम से जुड़ी पानी, सड़क, नाली, सफाई, कर सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं भी जनसुनवाई में रखी जा सकेंगी।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को एक ही मंच पर सुनकर उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना है। इससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और जनसुनवाई का लाभ उठाएं।




