Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

गणेश विसर्जन से पहले पुलिस अलर्ट, एसपी ने प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

घाटों की सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों की सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। आगामी सामाजिक एवं धार्मिक त्योहारों को लेकर कटनी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। गणेश विसर्जन सहित आगामी पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जिले के प्रमुख नदी एवं तालाब घाटों का निरीक्षण किया।
एसपी विश्वकर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ गाटर घाट, माई नदी, मोहन घाट, मसुरहा घाट, चाका तालाब, पुरैनी कुण्ड, पीर बाबा, रपटा घाट और छपरवाह घाट सहित अन्य विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, डीएसपी अजाक शिवा पाठक, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस की अपील: कटनी पुलिस ने आमजन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से घाटों पर निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!