नाग पंचमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, नाग देवता के पूजन को मंदिरों में पहुंचा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। सावन माह की पावन नाग पंचमी के अवसर पर कटनी जिले में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। लोगों ने विधि-विधान से नाग देवता का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नाग पंचमी के दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में विशेष पूजा, अभिषेक और धार्मिक आयोजन भी किए गए। महिलाओं ने व्रत रखकर नाग देवता को दूध, पुष्प और पूजन सामग्री अर्पित की।
कटनी शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी नाग पंचमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में घंटियों की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया।
मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से परिवार पर सुख-समृद्धि बनी रहती है और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यही वजह है कि हर वर्ष सावन माह की नाग पंचमी पर श्रद्धालु पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।
कटनी में नाग पंचमी ने एक बार फिर आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर पेश की।




