Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

मोडिफाइड सायलेंसर से बुलेट दौड़ाना पड़ा भारी, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

मुड़वारा स्टेशन रोड पर पकड़ी बुलेट, मौके पर हटवाया कर्कश ध्वनि वाला सायलेंसर; मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई

कटनी। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 16 सितंबर की रात पुलिस ने मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर तेज और कर्कश ध्वनि के साथ बुलेट चलाने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक MP21ZB4763 में मोडिफाइड सायलेंसर लगाया गया था। इससे वाहन से अत्यधिक तेज आवाज के साथ पटाखे जैसी कर्कश ध्वनि निकल रही थी। शिकायत एवं सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुड़वारा स्टेशन रोड के पास बुलेट को रोककर जांच की। जांच में वाहन में कंपनी के निर्धारित मानकों के विपरीत मोडिफाइड सायलेंसर लगा पाया गया।
पुलिस ने वाहन मालिक को मौके पर बुलाकर बुलेट में लगा मोडिफाइड सायलेंसर हटवाया और उसकी जगह कंपनी द्वारा निर्धारित मानक का सायलेंसर लगवाया। इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई तथा वाहन को जब्त किया गया। पुलिस ने वाहन चालक और मालिक को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी। वाहन मालिक ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए ऐसी पुनरावृत्ति नहीं करने की बात कही।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से मोडिफाइड सायलेंसर, तेज रफ्तार, शराब के नशे में वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाना है।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, प्र.आर. वीरेन्द्र तिवारी, उमेश सिंह, आरक्षक अजय प्रताप सिंह एवं मंसूर हुसैन की भूमिका रही।

राजेश सांघेलिया 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!