Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

गणेश उत्सव को लेकर शहर में पुलिस की मुस्तैदी, एएसपी कमल मौर्य ने किया भ्रमण

आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश,

राजेश सांघेलिया 

कटनी। गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों और प्रमुख आयोजन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान एएसपी मौर्य ने प्रमुख गणेश पंडालों एवं आयोजन स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस बल को आयोजन स्थलों पर सतत निगरानी रखने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!