कटनी में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने चांद का दीदार कर मांगी पति की लंबी उम्र
Katni

कटनी में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने चांद का दीदार कर मांगी पति की लंबी उम्र,
कटनी। प्रेम, आस्था और अटूट विश्वास का पर्व करवा चौथ महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और चंद्रमा के दर्शन कर व्रत का पारण किया।
करवा चौथ को लेकर कटनी शहर में सुबह से ही उत्सवी माहौल देखने को मिला। महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा। पारंपरिक परिधानों, सोलह शृंगार और हाथों में सजी मेहंदी ने त्योहार की रौनक बढ़ाई। पूजा की थालियों को सजाकर महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति और पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।
यह पर्व केवल व्रत और पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक भी है। करवा चौथ के अवसर पर कटनी में भी भारतीय संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की सुंदर झलक देखने को मिली।
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24




