Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

पत्थर शिल्प में महिलाओं का हुनर देख अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

कटनी। जन विश्वास अभियान के दौरान रीठी विकासखंड की ग्राम पंचायत बिलहरी में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे पत्थर शिल्प उत्पादों का कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा और जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने अवलोकन किया।
अधिकारियों ने महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न पत्थर शिल्प उत्पादों की जानकारी लेते हुए उनके निर्माण की प्रक्रिया, उत्पादन, बिक्री और बाजार से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की। कलेक्टर ने महिलाओं के हुनर, मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कौशल को आजीविका से जोड़कर महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और बाजार की मांग के अनुरूप नए उत्पाद तैयार करने पर जोर दिया। जिला पंचायत सीईओ ने भी महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान अधिकारियों ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से उनकी कार्यप्रणाली और समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक सहयोग पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ अनुराग मोदी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!