Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

दिसंबर तक तैयार होगा बिलहरी-कैमोरी-स्लीमनाबाद मार्ग का महत्वपूर्ण पुल

कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने शुक्रवार को बिलहरी-कैमोरी-स्लीमनाबाद मार्ग पर कटनी और बहुड़ा नदी के संगम पर निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए पुल का काम दिसंबर माह के अंत तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बन रहा यह पुल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लिए बारहमासी आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण कराया जाए।
पुल बनने से निटर्रा, बांधा इमलाज, हथकुरी, घुघरा, खरखरी, नैगवां, पिपरिया परौहा और बड़खेरा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित होने वाले आवागमन को भी पुल बनने के बाद सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकेगा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, पीएमजीएसवाई महाप्रबंधक प्रभात जैन, एसडीएम जितेन्द्र पटेल सहित संबंधित अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!