सौम्या रांधेलिया बनीं अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री

कटनी। कटनी की सौम्या रांधेलिया को अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। समाजसेवा और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से किए गए उनके कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन पारस, राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व विधायक सुनील जैन तथा युवा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक समीर जैन की अनुशंसा पर युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत समैया ने सौम्या रांधेलिया की नियुक्ति की।
सागर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में देशभर से पहुंचे परिषद के पदाधिकारियों ने पद एवं दायित्व की शपथ ली। इस दौरान परिषद द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े 12 वार्षिक संकल्प भी लिए गए।
इनमें शिक्षा मिशन, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, ड्राइविंग लाइसेंस के प्रति जागरूकता, जैन धर्म प्रभावना, वृद्धजन देखभाल केंद्र, जैन स्कॉलर्स अवॉर्ड, स्वास्थ्य जागरूकता मैराथन, चिकित्सा शिविर और सामाजिक उद्यमिता विकास जैसे कार्य शामिल हैं।
✍️राजेश सांघेलिया कटनी न्यूज 24




