Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

शराब के नशे में ट्रक चला रहा था चालक, बड़वारा पुलिस ने की कार्रवाई,

ब्रीथ एनालाइजर में शराब सेवन की हुई पुष्टि, ट्रक जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया

ब्रीथ एनालाइजर में शराब सेवन की हुई पुष्टि, ट्रक जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया,

विकास साहू कटनी न्यूज 24 

कटनी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक MP 13 GB 0278 को रोका गया। चालक राहुल अलावा, उम्र 32 वर्ष, निवासी खलघट, थाना दामनोद, जिला धार की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच में चालक द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाना पाया गया।
इसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए इस्तगासा न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए भी संबंधित विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत और साइबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!