Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जलकर बकायेदारों को 50 फीसदी छूट का मौका, योजना में अब पांच दिन शेष

10 सितंबर तक जमा कर सकेंगे बकाया राशि, शनिवार को भी खुले रहेंगे निगम के कैश काउंटर

10 सितंबर तक जमा कर सकेंगे बकाया राशि, शनिवार को भी खुले रहेंगे निगम के कैश काउंटर,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नगर निगम द्वारा संचालित जलकर राहत योजना के तहत बकायेदार उपभोक्ताओं को बकाया जलकर की राशि एकमुश्त जमा करने पर 50 प्रतिशत छूट का लाभ दिया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए अब केवल पांच दिन शेष हैं और इसकी अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शनिवार को भी निगम कार्यालय, जोन कार्यालयों तथा सुभाष चौक स्थित कैश काउंटर खुले रखने की व्यवस्था की है, ताकि अधिक से अधिक बकायेदार समय सीमा के भीतर अपने जलकर का भुगतान कर छूट का लाभ ले सकें।
वहीं, निगम कार्यालय पहुंचने में असमर्थ उपभोक्ता घर बैठे भी योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए ई-नगरपालिका करदाता पोर्टल अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से बकाया जलकर की राशि ऑनलाइन जमा की जा सकती है।
नगर निगम प्रशासन ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि योजना की अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय रहते बकाया जलकर की एकमुश्त राशि जमा कर 50 प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं और अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!