Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जलकर बकायादारों के लिए राहत की पहल, शिविरों में मिल रही 50% छूट

जलकर बकायादारों के लिए राहत की पहल, शिविरों में मिल रही 50% छूट,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नगर निगम कटनी द्वारा जलकर बकायादार उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड में पड़रवारा स्कूल के पास, सी.एल.पी. वार्ड तथा सुभाष चौक में जलकर राहत शिविर लगाए गए।
शिविरों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपने बकाया जलकर का भुगतान किया और एकमुश्त राशि जमा करने पर 50 प्रतिशत छूट का लाभ लिया। निगम के अमले द्वारा मौके पर ही उपभोक्ताओं को राहत योजना की जानकारी देने के साथ जलकर से संबंधित समस्याओं का निराकरण भी किया गया।
नगर निगम प्रशासन ने बताया कि जलकर राहत योजना का लाभ लेने के लिए अब केवल 7 दिन शेष हैं। ऐसे में बकायादार उपभोक्ता निर्धारित अवधि के भीतर अपना बकाया जलकर एकमुश्त जमा कर 50 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते हैं।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि योजना की अंतिम अवधि समाप्त होने से पहले शिविरों अथवा निर्धारित निगम कार्यालय में पहुंचकर बकाया जलकर का भुगतान करें और राहत योजना का लाभ लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!