जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर अधिकारी कर रहे फील्ड विजिट
बड़वारा की लीलाबाई की बगिया के फलदार पौधों का किया अवलोकन

बड़वारा की लीलाबाई की बगिया के फलदार पौधों का किया अवलोकन,
राजेश साधेलिया कटनी न्यूज 24
कटनी ( 2 सितंबर)- जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जन कल्याणकारी योजनाओं की मैदानी हकीकत परखने जिला पंचायत के अधिकारी निरंतर फील्ड विजिट कर रहे हैं। परियोजना अधिकारी ऋषिराज चढ़ार एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने बड़वारा पहुंच कर मां की बगिया योजना के अंतर्गत लीलाबाई चौधरी द्वारा लगाए गए फलदार पौधारोपण का अवलोकन किया। विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत हितग्राही द्वारा आम,नींबू एवं अन्य प्रजातियों के पौधे जो धीरे-धीरे फल देने लगे हैं। अधिकारियों ने हितग्राही को पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल करने को कहा। हितग्राही ने बताया कि फलदार पौधों के बड़े होने से आगे आर्थिक लाभ की उम्मीद की किरण नजर आई है। उन्होंने योजना से लाभान्वित कराने के लिए शासन प्रशासन को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।




