Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने अलसुबह धपई पहुंचे अखिल पांडे, आंगनबाड़ी के बच्चों को दी कुर्सियां

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने अलसुबह धपई पहुंचे अखिल पांडे, आंगनबाड़ी के बच्चों को दी कुर्सियां,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 20 अगस्त। जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सक्रियता दिखाते हुए अखिल मोहिनी पांडे गुरुवार को अलसुबह जनपद पंचायत कटनी क्षेत्र के ग्राम धपई पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।
इस दौरान अखिल पांडे ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ होना चाहिए और इसके लिए लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करना जरूरी है।
ग्राम भ्रमण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र धपई में पहुंचकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए बैठने की व्यवस्था के उद्देश्य से कुर्सियां उपलब्ध कराईं। कुर्सियां मिलने से आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों को बैठने और पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत तखला के सरपंच अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और सहयोगी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि अखिल पांडे, जिला पंचायत सदस्य मोहिनी पांडे के सुपुत्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!